यातायात में बाधक अतिक्रमणों को हटाने का अभियान जारी

---Advertisement---

( उजला दर्पण रामगोपाल सिंह सीनियर रिपोर्टर मध्य प्रदेश )

दर्शन तिराहा राँझी, सगड़ा, कछपुरा ब्रिज, सिविक सेंटर, बड़ा फुहारा, साउथ एवेन्यू मॉल के पास गौरीघाट से हटाये गये अतिक्रमण

जबलपुर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने तथा सड़कों, सार्वजनिक स्थानों और लेफ्ट टर्न को अतिक्रमण से मुक्त कराने की जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त मुहिम के तहत आज गुरुवार को दर्शन तिराहा राँझी, सगड़ा, सिविक सेंटर, बड़ा फुहारा, साउथ एवेन्यू मॉल के पास और गौरीघाट क्षेत्र तथा कछपुरा ब्रिज से अवैध कब्जों को नगर निगम की अतिक्रमण शाखा द्वारा हटाया गया।

नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के साथ-साथ शहर के कई प्रमुख मार्गों पर मुनादी भी करवाई गई । इसका उद्देश्य भविष्य की कार्रवाई से आगाह करना भी था। जिन क्षेत्रों में मुनादी की गई, उनमें आईटीआई से चुंगी नाका, कटंगी रोड़, नक्षत्र नगर, कलेक्ट्रेट से हाई कोर्ट और घमापुर चौक शामिल हैं। मुनादी में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि यदि कोई व्यक्ति इन क्षेत्रों में दोबारा अतिक्रमण करता है, तो उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक और चालानी कार्रवाई की जाएगी, जिसकी समस्त ज़िम्मेदारी स्वयं अतिक्रमणकर्ता की होगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment