( उजला दर्पण रामगोपाल सिंह सीनियर रिपोर्टर मध्यपदेश )
( सिवनी मालवा नर्मदा पुरम )
डोलरिया क्षेत्र के पास एक बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई, जब नर्मदापुरम की ओर जा रही यात्री बस पराली से भरे ट्रैक्टर में पीछे से तेज झटके के साथ टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस अनियंत्रित हुई और ये हादसा हुआ
थाना प्रभारी खुमान सिंह राजपूत के अनुसार बस में लगभग 15 यात्री सवार थे। हादसे में 6 यात्री घायल हुए, जिन्हें पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद कुछ समय तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुँचकर नियंत्रित किया और ट्रैफिक सुचारू कराया।
पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी गई है तथा वाहन को सड़क से हटाकर मार्ग को पूरी तरह सामान्य कर दिया गया है।
प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और सावधानी बरतते हुए सुरक्षित यात्रा को प्राथमिकता दें, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।












