प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक भाजपा का सेवा पखवाड़ा

---Advertisement---

जयपुर, भारतीय जनता पार्टी के सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से प्रारंभ हुए इस विशेष सेवा अभियान में प्रदेश मीडिया विभाग द्वारा वृक्षारोपण और श्रमदान का आयोजन किया गया। यह आयोजन शिप्रा पथ स्थित मोक्ष धाम में हुआ, जिसका नेतृत्व प्रदेश संयोजक प्रमोद वशिष्ठ ने किया।

इस अवसर पर प्रमोद वशिष्ठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता का उपयोग भोग के लिए नहीं, बल्कि सेवा और देशहित के लिए कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री के जन्मदिन से शुरू होकर गांधी जयंती तक चलेगा, जिसमें पूरे देश में विभिन्न समाज सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी अभियान की एक कड़ी के रूप में आज का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया विभाग के सदस्य, मंडल पदाधिकारी, स्थानीय पार्षद, व्यापार मंडल के अध्यक्ष, सदस्य, और कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। वृक्षारोपण और श्रमदान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment