अशोक नगर में जीतू पटवारी के धरना प्रदर्शन को लेकर मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा बयान

---Advertisement---

(उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपाल सिंह उईके)

भोपाल  कांग्रेस ने ‘चोरी ऊपर से सीना जोरी’ की कहावत को चरितार्थ किया है…

जीतू पटवारी ने एक नौजवान युवक की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया…

युवक को मोटर साइकल देने का झूठा आश्वासन देकर उसका राजनीतिक शोषण किया…

जनता के बीच में उस व्यक्ति के मान को क्षति पहुंचाने का काम किया कि उसे मल खिलाया गया…

अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए कांग्रेस के नेता कितना नीचे गिरेंगे…

उस युवक ने स्वयं आकर कहा कि मोटर साइकल का झूठा आश्वासन दिया और मैने मल खिलाने वाली बात कही ही नहीं थी…

जीतू पटवारी ने अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए इस तरह के बयान दिए और सार्वजनिक रूप से स्पीकर फोन पर कलेक्टर से बात करते हुए नौकरशाही का भी अपमान किया…

एक तरफ आप कहते हो कि संविधान का पालन करना चाहते हैं यदि उस संविधान के तहत जीतू पटवारी पर FIR हुई है तो फिर ये राजनीतिक नौटंकी क्यों?

यदि आप संविधान को मानते हो और उसका पालन करते हो तो आप पर यदि FIR हुई है तो जाकर गिरफ्तारी दीजिए शक्ति प्रदर्शन क्यों…

जीतू पटवारी को प्रदर्शन की जगह उस युवक से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए कि हमने अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए आपके मान का हनन किया…

जीतू पटवारी सरकारी कर्मचारियों को धमकी दे रहे हैं कि हमारी सरकार आएगी तो देख लेंगे…

हर समय से कहता आया हूं कि मेरी मौसी की मूंछें होंगी तो मैं उन्हें मामा कहूंगा, ना मौसी को मूंछें होंगी और ना ही मामा कहलवा पाओगे…

ऐसे ही दावे कमलनाथ और कांग्रेस नेताओं से पिछले चुनाव में किए थे, आधे नहीं बचे थे दहाई में आ गए…

ऐसे ही दावे करोगे गुंडागर्दी, बदमाशी करोगे नौकरशाही को चमकाने का प्रयास करोगे तो इकाई में रह जाओगे

लोकतंत्र में इस तरह से सीना जोरी का कोई स्थान नहीं है…

ये राजनीतिक षड्यंत्र, उस युवक का राजनीतिक शोषण कांग्रेस को महंगा पड़ेगा…

जीतू पटवारी सही मायने में यदि संविधान का पालन करना चाहते हैं तो जाए और जमानत लें इस तरह की नाटक नौटंकी का कोई फायदा नहीं है…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment