राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पत्नी सोनम ही निकली साजिशकर्ता: मेघालय पुलिस

---Advertisement---

( उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपाल सिंह उईके )

/मेघालय/गाज़ीपुर। इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में सोमवार को पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया। मेघालय के पुलिस महानिदेशक (DGP) नोंगरांग ने बताया कि इस हत्याकांड की साजिश खुद राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी ने रची थी।पुलिस को जांच के दौरान कई ठोस इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य मिले हैं, जिनसे यह साफ हो गया है कि हत्या की योजना सोनम ने ही बनाई और उसे अंजाम तक पहुंचाया गया। शुरू में इस घटना को लूट या बाहरी हमले का रूप देने की कोशिश की गई थी, लेकिन क्राइम सीन की गहन जांच, कॉल डिटेल्स और संदिग्धों से पूछताछ के बाद साजिश का पर्दाफाश हुआ।इधर उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर से बड़ी जानकारी सामने आई है। सोनम रघुवंशी को पुलिस ने वाराणसी-गाज़ीपुर मुख्य मार्ग पर काशी ढाबे के पास हिरासत में लिया है। एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश के अनुसार, सोनम की उम्र करीब 24 साल है। उसे प्राथमिक इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद गाज़ीपुर के वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है।पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस हत्या के पीछे व्यक्तिगत कारण हैं या किसी बड़े आर्थिक या पारिवारिक विवाद की भूमिका है। मामले में जल्द चार्जशीट दाखिल की जाएगी।राजा रघुवंशी मूल रूप से इंदौर के निवासी थे और हाल ही में किसी निजी काम से मेघालय गए थे, जहां यह वारदात हुई। अब यह मामला हाई प्रोफाइल बन चुका है और पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment