भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, पार्टी ने जताई नाराज़गी, FIR दर्ज
मंदसौर: जिले की सियासत उस वक्त गर्मा गई जब भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जानकारी के मुताबिक, वीडियो 13 मई 2025 को गरोठ-उज्जैन फोरलेन पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ। इसमें धाकड़ एक कार से उतरते हुए दिखाई दे रहे हैं और फिर एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आते हैं। वीडियो सामने आने के बाद से उनका मोबाइल फोन बंद है और वह सार्वजनिक रूप से कहीं नजर नहीं आ रहे हैं।
पार्टी ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बयान में कहा, “यह मामला मेरे संज्ञान में आया है। पार्टी ऐसे कृत्यों को कतई बर्दाश्त नहीं करती।”
पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी गई है। वीडियो के वायरल होने के बाद जिले में राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है।
मंदसौर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार, वीडियो की सत्यता और संबंधित लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि वीडियो वायरल करने के पीछे किसी साज़िश की आशंका तो नहीं है। हालांकि उजला दर्पण वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।












