बैतूल के युवा पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिँह की पहल से मिले राहुल गाँधी जी से

---Advertisement---

(उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपालसिंह उईके म. प्र)

दिल्ली मे नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी जी से मिले बैतूल जिले के लेखक निर्माता निर्देशक डॉ प्रदीप उइके एवं एक्टर्स

प्रोडक्शन टीम के दल से 15-20 मिनट तक गहन वार्ता

नई दिल्ली : पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिँह साहब ने नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद माननीय राहुल गाँधी जी से गोंडवाना प्रोडक्शन प्रा. लि बैतूल (म.प्र.) फिल्म जंगल सत्याग्रह के लेखक निर्माता निर्देशक डॉ प्रदीप उइके, एक्टर्स शिवा बारस्कर, नीलेश सिरसाम, जामवंत कुमरे की मुलाकात करवाई मिलकर टीम ने आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों पर बनी ऐतिहासिक फिल्म “जंगल सत्याग्रह (1930) The Untold History ” को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता,समर्थन एवं प्रीमियर हेतू आग्रह किया। वही हिंदी फीचर फिल्म “जंगल सत्याग्रह (1930) The Untold History” के विषय में अवगत कराया।टीम ने राहुल गाँधी जी को बताया यह फिल्म मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में हुए एक विस्मृत आदिवासी आंदोलन पर आधारित है, जिसमें स्थानीय क्रांतिकारी सरदार गंजन सिंग कोरकू एवं सरदार विष्णु सिंग गोंड के नेतृत्व मे हजारों आदिवासी समुदाय ने अंग्रेजो के विरुद्ध जल-जंगल-जमीन के अधिकार हेतु 1930 में सत्याग्रह किया था। यह एक ऐतिहासिक सत्य घटना है, जिसकी आज तक कोई राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुति नहीं हुई है। यह फिल्म इस अदृश्य इतिहास को मुख्यधारा में लाने का प्रयास करती है।

माननीय राहुल गाँधी से मुख्य आग्रह:

1. फिल्म National Film Archive of India (NFAI) में शामिल की जाये तथा इसे मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र सहित आदिवासी राज्यों में टैक्स-फ्री घोषित किया जाये, जिससे अधिक से अधिक दर्शक इसे देख सकें।
2. भारत सरकार या राष्ट्रीय सांस्कृतिक संस्थानों के सहयोग से इसे राष्ट्रीय स्तर पर स्क्रीनिंग के लिए अवसर प्रदान किया जाये। National Film Development Corporation Limited (NFDC), Indira Gandhi National Centre for the Arts (IGNCA), National Film Archive (NFAI), आदि।
3. इस विषय को लोकसभा या अन्य मंचों पर उल्लेख कर, आदिवासी इतिहास के दस्तावेजीकरण और संरक्षण के लिए संवाद शुरू किया जाये।
4. फिल्म जंगल सत्याग्रह (1930)The Untold History की स्पेशल स्क्रिनिंग (प्रीमियर) दिल्ली मे रख महात्मा गाँधी जी,स्वतंत्रता सेनानियों एवं आदिवासीयों के अदम्य साहस की वीर गाथा को समस्त राष्ट्रीय नेतृत्व प्रीमियर शो के माध्यम से जान सके।

फिल्म की प्रमुख विशेषताएँ से रूबरू कराया:

1. 1930 का ‘जंगल सत्याग्रह’: यह सत्याग्रह अंग्रेजों के वन कानूनों के खिलाफ एक बड़ा आदिवासी जनआंदोलन था, जो अब तक इतिहास में उपेक्षित रहा है।
2. पहली बार सिनेमा में प्रस्तुति: यह फिल्म पहली बार इस ऐतिहासिक घटना को शोध और स्थानीय सहभागिता के साथ चित्रित कर रही है।
3. स्थानीय समुदाय की सहभागिता 95% से अधिक कलाकार, तकनीशियन और लोकेशन स्थानीय आदिवासी समुदाय से लिए गए हैं।
4. आदिवासी भाषा, संस्कृति और संगीत का संपूर्ण प्रतिनिधित्व: फिल्म में आदिवासी भाषा, संस्कृति और संगीत का संपूर्ण प्रतिनिधित्व किया गया है।
5. आदिवासी कलाकारों को राष्ट्रीय मंच पर लाने का अवसर: यह फिल्म आदिवासी कलाकारों को राष्ट्रीय मंच पर लाने का अवसर प्रदान करेगी।
6. संवेदनशील, शोध आधारित और वास्तविक प्रस्तुति: फिल्म की प्रस्तुति संवेदनशील, शोध आधारित और वास्तविक है।

आगामी फिल्म पर शोध कार्य:
1.”द इंडियन राबिन हुड टंट्या मामा” फीचर फिल्म
2.”रानी दुर्गावती”
3.”द ट्राइब कल्चर एंड महुआ ट्री” डॉक्यूमेंट्री फिल्म

*निष्कर्षतः*, यह “फिल्म जंगल सत्याग्रह The untold History” केवल एक सिनेमा नहीं, बल्कि आदिवासी स्वाभिमान, सांस्कृतिक विरासत और इतिहास के दस्तावेजीकरण की दिशा में एक उत्कृष्ट प्रयास है। प्रोडक्शन टीम ने राहुल गाँधी से विनम्र आग्रह किया इस फिल्म को राष्ट्रीय समर्थन, प्रीमियर शो, मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्रदान करें। अंत मे राहुल गाँधी जी ने समस्त टीम को बधाई दी और जो संभव हो वो करने और दिल्ली मे प्रीमियर का आश्वासन दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment