प्यार में मिला धोखा फांसी लगाकर करली आत्महत्या

---Advertisement---

( उजला दर्पण अंकित सेन स्टेट हेड मप्र )

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां प्रेम-प्रसंग में धोखा मिलने के बाद फाइनेंस कंपनी के मैनेजर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मूल रूप से रीवा के सकरा देवतालाब निवासी 26 वर्षीय शिवमोहन सिंह सतना के ट्रांसपोर्ट नगर में संचालित आदित्य फाइनेंशियल इंटरप्राइजेज में मैनेजर थे। सोमवार दोपहर रोज़ की तरह वह अपने चेंबर में गए और अंदर से दरवाज़ा बंद कर लिया। शाम लगभग छह बजे जब कर्मचारियों ने उन्हें फोन किया और कोई जवाब नहीं मिला तो संदेह हुआ। कर्मचारियों ने पास में ही रहने वाले शिवमोहन के मामा को बुलाया। मामा के आने पर दरवाज़ा तोड़ा गया, जहां शिवमोहन मफलर से बने फंदे पर लटके मिले। तुरंत कोलगवां पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई के बाद मर्चुरी भेजा।

पुलिस को घटनास्थल से एक भावुक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें युवक ने अपनी मौत का जिम्मेदार एक लड़की को ठहराया है। नोट में लिखा है कि “दीपिका ने मेरी फीलिंग के साथ खिलवाड़ किया है, मैं कुछ सोच नहीं पा रहा हूं।” युवक ने अपने पिता से माफी मांगते हुए सभी अंगों को डोनेट करने की इच्छा भी जताई है। सुसाइड नोट में उसने यह भी लिखा कि “गोलू की स्कूटी मैंने गिरवी रख दी है, दीपिका से पूछ लेना, यहां जिस पर भरोसा करो वही धोखा देता है।” पुलिस के अनुसार नोट में निजी समस्याओं का उल्लेख है, जिसकी जांच की जा रही है। मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

युवक की आत्महत्या से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिजन और परिचित गहरे सदमे में हैं, जबकि पुलिस प्रेम-प्रसंग, आर्थिक स्थिति और व्यक्तिगत तनाव सहित सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment