न्यूली वेड कपल के लिए बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन 

---Advertisement---

शादी का सबसे जरूरी हिस्सा क्या होता है कपल और क्या ? यही सोच रहे होंगे आप लेकिन ऐसा नहीं है शादी का सबसे जरूरी हिस्सा होता है हनीमून, क्योंकि जब किसी की भी शादी होती है तो वो यही चाहता है कि वह अपने लाइफ पार्टनर के साथ अपनी जिंदगी की शुरुआत किसी अच्छी और यादगार जगह से करे. ऐसे में अब ये तो हम सब जानते है हनीमून के लिए कपल ऐसी जगह सेलेक्ट करते हैं जहां का माहौल बेहद रोमांटिक हो और वे अपने पार्टनर के साथ हाथों में हाथ थामे प्यार भरे पलों को आनंद ले सकें. अब आप सोचेंगे आखिर ऐसी कौन कौनसी जगह हो सकती है तो आपकी मदद हम कर देते है इसमें । आज आपको बताते है बेहतरीन हनीमून डेस्टिनेशन के बारे में

लक्षद्वीप

हनीमून की प्लानिंग में अब लक्षद्वीप का नाम सबसे पहले आता है. अरब सागर में मौजूद छोटे द्वीप बेहद अट्रैक्टिव होते हैं और किसी का भी दिल जीत सकते हैं. लक्षद्वीप वॉटर स्पोर्ट्स के लिए बेहतरीन जगह मानी जाती है. न्यूली मैरिड कपल को द्वीप अपनी खूबसूरती से अपनी ओर अट्रैक्ट कर लेते हैं.

पुदुच्चेरी

बीच के शौकीन लोगो के लिए पुदुच्चेरी से बेहतरीन जगह कोई और हो नही सकती । यहां के beaches आपको अपना दीवाना बना देंगे । पुदुचेरी में पैराडाइज बीच है जिसकी एक तरफ छोटी खाड़ी है जहां सिर्फ नाव से ही जाया जा सकता है. और इस सफर का सबसे अच्छा अनुभव आपको तब ही होता है जब आप नाव पर बैठकर जाते है और डॉल्फिन को देखने का मौका मिलता है ।

तवांग

भारत और तिब्बत के बीच समुद्र तल से 10,000 फीट की ऊंचाई पर तवांग नाम की जगह अपनी खूबसूरती के लिए बेहद मशहूर है. अगर आप तवांग शहर की यात्रा करने वाले है तो जान ले की यहां तक सड़क से पहुंचने का रास्ता कठिन है लेकिन ये सब कठिनाई आप एक मिनट में भूल जाएंगे जब आप शहर में प्रवेश करेंगे आपको बर्फ की चादर से ढकी चोटियों के नजारे देखने को मिले जाएंगे, जो आपकी रास्ते की थकान को पल भर में गायब कर देंगे.

दार्जिलिंग

ये तो हम जानते है दार्जिलिंग चाय के बागानों के लिए मशहूर है और साथ साथ यहां पर हाथ में हाथ डाले कपल्स भी आपको नजर आजाते है । इसे ‘क्वीन ऑफ हिल्स’ भी कहा जाता है. हनीमून को मेमोरेबल बनाने के लिए आप टॉय ट्रेन के सफर कर सकते हैं. ये ट्रेन चाय के बागान, देवदार के जंगल, तीस्ता और रंगीन नदियों के संगम के खूबसूरत नजारों के बीच में से निकलते हुए आपके हनीमून को यादगार बना देगी । यहां से विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट भी देख सकते हैं

केरल

केरल को पूर्व का वेनिस कहा जाता है. ये एक ऐसा खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन है, जहां पूरे साल भारतीय और विदेशी पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है. केरल में सबसे ज्यादा एडवेंचर अलेप्पी में होता है. इसके अलावा आप यहां चाय के बागान, पर्वत और कई खूबसूरत नजारे देख सकते है और अपने हनीमून को मेमोरेबल बना सकते हैं.

अंडमान एंड निकोबार

अगर आप किसी हॉलीवुड स्टाइल डेस्टिनेशन पर जाने के बारे में सोच रहे हैं तो बेझिझक अंडमान एंड निकोबार आपके लिए परफेक्ट जगह है. यहां के समुद्री तटों पर बिखरी रेत, ताड़ के पेड़ से बंधे छायादार झूले, स्कूबा डाइविंग, ग्लास बोट राइड और विंड सर्फिंग आपके खास पलों को बेहद उत्साहित बना देगी । अंडमान और निकोबार के सुदूर द्वीप हनीमून रोमांच के लिए बेस्ट जगहों में से एक है.

गोवा

गोवा एक ऐसी डेस्टिनेशन है जो हर किसी के ट्रैवल लिए ने शुमार होती है और साथ साथ आपको जानकर हैरानी होगी की हनीमून के मामले में इंडिया के सर्वाधिक लोगों की फेवरेट डेस्टिनेशन गोवा ही है. गोवा में वैसे तो देखने के लिए बहुत सारी खूबसूरत जगहें हैं लेकिन मीरामार बीच एक ऐसी जगह है जहां से शाम के वक्त सनसेट का नजारा बेहद खूबसूरत और सुकून भरा होता है. इसके अलावा यहां कलंगूट, बागा, अंजुना और दोना पाउला के अलावा कई और बीचों की खू

बसूरती देखने लायक है.

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment