सतना बिल्डिंग के पीछे चार मंजिला शर्ट बनाने का कारखाना है, जिसमें अचानक आग लग गई :24 से ज्यादा दमकल वाहन मौके पर, 1.5 करोड़ से ज्यादा के नुकसान की आशंका

---Advertisement---

( उजला दर्पण रामगोपाल सिंह सीनियर रिपोर्टर मध्य प्रदेश )

जबलपुर जबलपुर के लार्डगंज स्थित सुपरमार्केट सतना बिल्डिंग में कपड़े के चार मंजिला कारखाने में भयंकर आग लग गई। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है।
मौके पर करीब 24 से अधिक दमकल वाहन आग बुझाने में जुटे हैं, लेकिन अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। लगातार दमकलकर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। इस कारखाने का संचालन तरुण जैन के क्लासिक शोरूम द्वारा किया जाता है। बताया जा रहा है कि तकरीबन डेढ़ से 2 करोड़ रुपए के नुकसान की आशंका है। हालांकि निगम अधिकारियों का कहना है कि जब आज पूरी तरह से बुझ जाएगी उसके बाद ही नुकसान का वास्तविक आंकड़ा सामने आएगा।
मौके पर पुलिस बल और नगर निगम का अमला भी मौजूद है। संचालक ने बताया कि आग से करीब 1 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। स्थानीय निवासी अजीत जैन ने बताया कि समझ नहीं आ रहा हैं की क्या हो रहा है…एक घंटा हो गया हैं। लगभग 8 – 10 गाड़ियां लग गई। 2 मिनट पानी चलता हैं फिर पानी की कमी हो जा रही हैं। इसके पीछे की वजह समझ नहीं आ रही है। एक घंटा हो गया है अभी तक आग पर कंट्रोल नहीं हो पाया हैं।

मंगलवार को कारखाना रहता है बंद

स्थानीय निवासी हिमांशु जैन ने बताया कि मालवीय चौक पर ए टू ज नाम से उनकी शॉप है, तरुण जैन की सतना बिल्डिंग के पीछे चार मंजिला शर्ट बनाने का कारखाना है, यहां पर आज दोपहर अचानक ही आग लग गई। उन्होंने बताया कि मंगलवार की वजह से कारखाना बंद था, और किसी को जानकारी नहीं लग पाई। आगे जब पीछे से होते हुए सामने तक पहुंची तब स्थानीय लोगों ने देखा और तुरंत ही तरुण जैन को सूचना दी गई।

इसके बाद मौके पर लालगंज थाना पुलिस के साथ दमकल विभाग की टीम पहुंची और आग को बुझाना शुरू किया। उन्होंने बताया की अनुमानित 60 लाख से 70 लाख रुपए तक का नुकसान हुआ है। ऐतिहातन तौर पर कारखाने के आसपास बिल्डिंग में रहने वाले लोगों को बाहर निकल गया है।

आग लगने की वजह तलाश रहे

आगजनी की जानकारी लगते ही नगर निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार मौके पर पहुंचे और जल्द से जल्द आग बुझाने के दमकल विभाग के कर्मचारियों को निर्देश दिए। निगम कमिश्नर का कहना है कि सतना बिल्डिंग के पीछे चार मंजिला कॉमर्शियल सेट बनाने का कारखाना था, जिस में आग लगी हुई है।
आग बुझाने का लगातार प्रयास जारी है। नगर निगम निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार का कहना है कि आप पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है, किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने की असल वजह क्या है इसकी जांच की जा रही है।

एक जगह बुझती है तो दूसरी जगह लग जाती है आग

करीब 12 बजे दमकल विभाग को सूचना मिली थी कि सतना बिल्डिंग के पास स्थित एक शर्ट बनाने वाले कारखाने में आग लग गई, उसके बाद से ही दमकल विभाग की टीम मौके पर जुटी हुई है। क्योंकि चार मंजिला इमारत में पूरी तरह से कपड़े भरे हुए हैं इस वजह से जैसे ही ऊपर के कपड़ों में लगी आग बुझती है, तो फिर नीचे के कपड़ों में आग भभक जाती है, जिसके चलते आज बुझाने में दमकल विभाग को कड़ी मशक्कत करना पड़ रहा है।

भीषण आग पर नगर निगम ने पाया काबू

कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग पर नगर निगम की दमकल टीम ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए नियंत्रण पाया।
5 फायर फ़ाइटर, 6 टैंकर, 25 ट्रिप पानी और 40 जांबाज़ कर्मचारियों ने त्वरित मोर्चा संभाला और आग को फैलने से रोका।
महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू और निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार स्वयं मौके पर मौजूद रहे और पूरे बचाव कार्य की निगरानी की।
सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया — कोई जनहानि नहीं हुई।
नगर निगम की त्वरित कार्रवाई और फायर टीम की बहादुरी की स्थानीय नागरिकों और प्रशासन ने सराहना की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment