गर्मी के मौसम में घूमने के लिए South India की खूबसूरत लोकेशन

---Advertisement---

गर्मी का मौसम आते ही हमारी हिम्मत जवाब देने लगती है और हम चाहते है वैकेशन और भागते है ठंडी हवाओं की दुनिया की और । ऐसे तो पूरे देश में ऐसे कई हिल स्टेशन हैं, जो बहुत पॉपुलर हैं । तो आज आपको ऐसे हिल स्टेशन के बारे में बताते है जो आपको तपती गर्मी से निजात तो दिलाने वाले है साथ ही में आपको सुकून भी दिलवाएंगे है ।

अराकू, आंध्र प्रदेश
अराकू घाटी परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए एक बेहतरीन जगह है। यह एक ऐसा हिल स्टेशन है, जो खूबसूरत झरनों और कॉफी बागानों के लिए बहुत अधिक प्रसिद्ध है। इसके अलावा, अराकू घाटी अपने अनूठे व्यंजनों के लिए जानी जाती है । बांस चिकन, चपला पुलुसु और बोंगुलो चिकन जैसे लोकल आइटम्स फूड लवर्स को जरूर आज़माने चाहिए । यहां पर आप बोर्रा गुफाएं से लेकर कटिकी वॉटरफॉल, पद्मापुरम गार्डन आदि कई जगहों को एक्सप्लोर सकते हैं।

पोनमुडी, केरल
पोनमुडी तिरुवनंतपुरम जिले का एक शांत हिल स्टेशन है। अगर आप एक एडवेंचर्स रोड ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो ऐसे में पोनमुडी तक ड्राइविंग प्लॉन कर सकते हैं क्योंकि त्रिवेन्द्रम से पोनमुडी तक के रास्ते में लगभग 22 हेयरपिन मोड़ हैं, इसके अलावा, पोनमुडी अपने ट्रैकिंग और हाइकिंग स्पॉट के लिए भी जाना जाता है। कल्लार मेन रोड से 3 किमी की दूरी पर मीनमुट्टी

फॉल्स, पेप्पारा वाइल्डलाइफ सैन्चुरी में घूमना भी अच्छा आइडिया हो सकता है।

कुद्रेमुख, कर्नाटक
ये जगह दक्षिण भारत में घूमने

की एक अच्छी जगह नही बल्कि बेहतरीन जगह में से एक हैं । अगर आप सिटी लाइफ की डल नेस से दूर किसी शांत जगह की तलाश में हैं, तो कुद्रेमुख को आपको पूरी तरह रिफ्रेश कर देगी । नेचर लवर्स के लिए छुट्टी बिताने के लिए यह एक बेहतरीन जगह है। जब आप यहां पर हैं तो कुद्रेमुख नेशनल पार्क, लाक्या बांध, क्यातनमक्की हिल स्टेशन जैसी जगह को एक्सप्लोर सकते हैं। यहां पर आप ट्रैकिंग के अलावा फोटोग्राफी और बाइक राइड का लुत्फ भी उठा सकते हैं ।

आपको हमारी स्टोरी कैसी लगी ईमेल करके जरूर बताएं । आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है । ऐसे ही आर्टिकल के लिए जुड़े रहे उजाला दर्पण से ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment