मुंबई, भारत के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, बैंक ऑफ इंडिया ने एक नई सावधि जमा योजना “666 दिन – चैम्पियन फिक्स्ड डिपॉजिट” लॉन्च की है। इस योजना के तहत 2.00 करोड़ रुपये से कम की जमा राशियों पर 666 दिनों के लिए अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.95% प्रति वर्ष तक की अत्यंत आकर्षक ब्याज दर प्रदान की जा रही है।
ब्याज दरें:
– अति वरिष्ठ नागरिक: 7.95% प्रति वर्ष
– वरिष्ठ नागरिक:7.80% प्रति वर्ष
– अन्य नागरिक:7.30% प्रति वर्ष
बैंक ऑफ इंडिया की इस नई योजना का उद्देश्य ग्राहकों को उच्चतम ब्याज दर के साथ आकर्षक निवेश का अवसर प्रदान करना है। यह योजना रुपये में घरेलू, एनआरओ और एनआरई सावधि जमा के लिए लागू है और 1 जून, 2024 से प्रभावी हो चुकी है।
ग्राहक इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसी भी बैंक ऑफ इंडिया शाखा में संपर्क कर सकते हैं या बी ओ ई ओमनी निओ ऐप और इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग कर “666 दिन – चैम्पियन फिक्स्ड डिपॉजिट” खाता खोल सकते हैं। इस सावधि जमा योजना पर ऋण और समय पूर्व निकासी की सुविधा भी उपलब्ध है।
बैंक ऑफ इंडिया ने इस नई सावधि जमा योजना के माध्यम से अपने ग्राहकों को सर्वोत्तम वित्तीय उत्पाद प्रदान करने की प्रतिबद्धता को और भी मजबूत किया है।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
बैंक ऑफ इंडिया, नजदीकी शाखा या बी ओ ई ओमनी निओ ऐप/इंटरनेट बैंकिंग










