विश्व कैंसर दिवस पर जिला चिकित्सालय से निकाली गई जागरूकता रैली

---Advertisement---

( उजला दर्पण रामगोपाल सिंह सीनियर रिपोर्टर मध्य प्रदेश )

जबलपुर विश्व कैंसर दिवस पर जबलपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग आज जन जागरूकता की विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इन गतिविधियों में सेठ गोविंद दास जिला चिकित्सालय से कैंसर की जनजागरूकता के लिए रैली निकाली गई। रैली को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा एवं सिविल सर्जन डॉ नवीन कोठारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर डॉ संजय मिश्रा ने बताया कि विश्व कैंसर दिवस हर साल 4 फरवरी को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने, इसकी रोकथाम को प्रोत्साहित करने और कैंसर जैसी बीमारी से निपटने के लिए एकजुट होना है। नोडल अधिकारी डॉ सारिका दुबे ने बताया कि जिले भर कैंसर स्क्रीनिंग के लिये शिविर लगाये जायेंगे तथा मुख, स्तन, कैंसर एवं अन्य कैंसर की जाँच की जायेगी। रैली में डॉ कमलेश वर्मा, डॉ संजय जैन, डॉ संदीप भगत, जिला मीडिया अधिकारी अजय कुरील, जिला चिकित्सालय का स्टाफ एवं नर्सिंग स्टूडेंट्स शामिल थे।

विश्व कैंसर दिवस पर जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कैंसर जांच शिविरों का आयोजन भी किया गया। इन शिवरों में 30 वर्ष से 65 वर्ष की आयु के नागरिकों की मुख, स्तन, सर्वाइकल तथा अन्य कैंसरों की जांच की गयी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment