जयपुर, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कुशलक्षेम पूछी। देवनानी बुधवार को सांय अपने पड़ोसी और पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत के सिविल लाइन स्थित निवास पर पहुंचे और उनके स्वास्थ्य एवं उपचार के बारे में जानकारी ली।
देवनानी ने गहलोत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और लगभग 30 मिनट तक उनके साथ रहे। इस दौरान दोनों के मध्य पारिवारिक बातें हुईं। उल्लेखनीय है कि गहलोत इन दिनों अस्वस्थ होने की वजह से अपने निवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। देवनानीे गहलोत को नवभारत – अंतिम व्यक्ति का उत्कर्ष पुस्तक की प्रति भी भेंट की और उन्हें स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं दीं।










