( उजला दर्पण वेंकटेश्वर राव सीनियर रिपोर्टर जबलपुर )
जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से सहायक संचालक, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण आशीष दीक्षित को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ संयुक्त संचालक, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इस बारे में आदेश भी जारी कर दिया गया है। इसके पहले यह प्रभार सहायक संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण सुश्री सोनम बर्वे के पास था।












