पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए नकली माल बेचने वाले दुकानदार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया । सागर कोतवाली पुलिस व वाइब्रे डिटेक्टिव एजेंसी नई दिल्ली की कार्रवाई में जाने पहचाने ब्रांड ऑडियोटोन का वह वेस्टन कंपनी का नकली माल बेचते दुकानदार को गिरफ्तार किया । डिटेक्टिव एजेंसी अधिकारी ने बताया कि लगातार ऑडियोटोन कंपनी के नाम से नकली एमप्लीफायर बेचने की शिकायत मिल रही थी फिर सागर जिला मुख्यालय के संपूर्ण बाजार को का सर्वे किया और इस दौरान कृष्णा इंटरप्राइजेज एंड इलेक्ट्रॉनिक्स पर हमें नकली ऑडियोटोन के एमप्लीफायर में वेस्टन कंपनी के नकली एलइडी टीवी होने की सूचना मिली । डिटेक्टिव एजेंसी के अधिकारी के नेतृत्व में सागर व सागर पुलिस के सहयोग से गुजराती बाजार में छापा मारा गया । चार एम्प्लीफायरों पर ऑडियोटोन ब्रांड का नकली मार्का का लगा हुआ मिला चारों पर फर्जी तरीके से ऑडियोटोन का नकली मार्क लगाया पाया गया । दूसरी और वहीं तीन एलइडी टीवी पर भी वेस्टन कंपनी का नकली मार्क का होना पाया गया । पुलिस ने माल जब्त कर दुकानदार आयुष असाटी को गिरफ्तार किया गया और धोखाधड़ी में कॉपीराइट के विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया वह डिटेक्टिव एजेंसी अधिकारी मुकेश माल सुरेंद्र माल ने बताया कि आगे भी नकली माल पर कार्रवाई जारी रहेगी । किसी प्रकार की नकली माल होने का अंदेशा होने पर 011 69652 771 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं












