शिव में बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय भवन निर्माण को मिली मंजूरी, विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने जताया आभार

---Advertisement---

शिव, 18 नवंबर। शिव क्षेत्र के पशुपालन ढांचे को सुदृढ़ बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय भवन निर्माण को मंजूरी दे दी है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में इस परियोजना के लिए 200 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। यह स्वीकृति क्रमोन्नत बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय योजना के तहत जारी की गई है, जिससे क्षेत्र में पशु स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और आधुनिकरण संभव होगा।

विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने इस निर्णय पर मुख्यमंत्री और पशुपालन मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम शिव के हजारों पशुपालकों के लिए एक बड़ी राहत है। उन्होंने बताया कि नए भवन के तैयार होने से उन्नत चिकित्सा सुविधाएँ, आपातकालीन सेवाएँ और पशुधन देखभाल की गुणवत्तापूर्ण व्यवस्था उपलब्ध होगी। भाटी ने इसे शिव क्षेत्र की ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पशुपालन आधारित आजीविका को मजबूती देने वाला ऐतिहासिक कदम बताया।

इस फैसले से बेहतर पशु चिकित्सा संरचना उपलब्ध होने के साथ क्षेत्र के विकास को नया आयाम मिलने की उम्मीद है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment