सर्वांगीण समृद्धि योग संपन्न

---Advertisement---

जयपुर, वित्त सचिव नरेश कुमार ठकराल के सानिध्य में यूनियन फुटबॉल क्लब ने रामनिवास बाग में ग्राउंड न. 2 पर ” सर्वांगीण समृद्धि योग ” का आयोजन गुरुवार 20 जून को प्रातः 6:30 से 7:30 बजे संपन्न किया , जिसमें फुटबॉल, कबड्डी के खिलाड़ी, अभिभावक और जागरूक नागरिक सम्मलित हुए।

योग शिक्षक भव्या राजावत एवं लवी शर्मा ने योगासन कराए । इस अवसर पर आयोजक एवं क्लब कोऑर्डिनेटर अभिनव स्वामी, चीफ इंजीनियर राकेश भट्ट, क्लब सचिव महिपाल स्वामी, खेल अधिकारी राज नारायण शर्मा, विजयदीप आदि ने भी योगासन किए।

अभिनव स्वामी ने योग को नियमित रूप से अपने जीवन में अपनाने को प्रेरित किया, साथ ही बताया की यूनियन फुटबॉल क्लब ने योग को भी अपने फिटनेस क्लब में शामिल किया है और नियमित रूप से रोज प्रातः योग क्लासेस सभी के लिए लगाई जाएंगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment