शुरू होगा एआई आधारित सुमन सखी चैटबॉट:महिला स्वास्थ्य सेवाओं से होगी शुरुआत, गर्भवती को बताएगा क्या करें-क्या नहीं

---Advertisement---

( अंकित सेन / उजला दर्पण )

भोपाल डिजिटल इंडिया के विजन को आगे बढ़ाते हुए मध्यप्रदेश सरकार अब स्वास्थ्य सेवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जोड़ने जा रही है। प्रदेश में जल्द ही सुमन सखी चैटबॉट की शुरुआत होगी, जो महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान देखभाल, जोखिम कारकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी 24×7 उपलब्ध कराएगा। खास बात यह है कि यह चैटबॉट हिंदी भाषा में होगा और वॉट्सऐप पर आसानी से उपयोग किया जा सकेगा।

इसी घोषणा करते हुए उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि यह पहल नागरिक केंद्रित सुशासन और पारदर्शिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया विजन के अनुरूप प्रदेश में तकनीक को सुशासन और सेवा वितरण से जोड़ा जा रहा है। सुमन सखी चैटबॉट इसी दिशा में एक बड़ी पहल है, जो न केवल योजनाओं की जानकारी देगा, बल्कि लोगों का शासन पर विश्वास और पारदर्शिता भी बढ़ाएगा।

महिला स्वास्थ्य सेवाओं से होगी शुरुआत

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रारंभिक चरण में इस चैटबॉट का फोकस मातृ स्वास्थ्य सेवाओं पर रहेगा। इसके अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को आवश्यक सावधानियों, उच्च जोखिम कारकों और विभिन्न योजनाओं के बारे में त्वरित मार्गदर्शन मिलेगा। आगे चलकर इसे सभी प्रमुख स्वास्थ्य सेवाओं और योजनाओं तक विस्तार दिया जाएगा।

यह 24×7 उपलब्ध रहेगा

मिशन डायरेक्टर एनएचएम, डॉ. सलोनी सिडाना ने जानकारी दी कि सुमन सखी चैटबॉट राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश और मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MPSEDC) के सहयोग से विकसित किया गया है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह 24×7 उपलब्ध रहेगा और पूरी तरह हिंदी भाषा में होगा। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाएं आसानी से इसका फायदा उठा सकेंगी।

वॉट्सऐप से जोड़ा गया

चैटबॉट को वॉट्सऐप से जोड़ा गया है ताकि नागरिकों को किसी भी अलग प्लेटफॉर्म पर जाने की आवश्यकता न पड़े। इससे तकनीकी बाधाओं को दूर करते हुए उपयोगकर्ताओं तक जानकारी तुरंत पहुंचेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment