आगरा: पत्नी को कुरकुरे नहीं दिलाना पति को पड़ा महंगा ,पत्नी रूठकर चली गई मायके
आगरा ( UD News Network)। उत्तरप्रदेश के आगरा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां पति-पत्नी के बीच मात्र ₹5 का कुरकुरा विलेन बन बैठा और दोनों में झगड़े की वजह बन गया। दरअसल जब पति ने पत्नी को कुरकुरा नहीं दिलाया तो पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया और झगड़ा इतना बढ़ गया कि पत्नी पति को छोड़कर अपने मायके चली गयी।
महज 5 रुपये के कुरकुरे ने विलन बन पति-पत्नी के रिश्ते में दरार डाल दी। पत्नी को कुरकुरे खाना बेहद पसंद है और पति ने पत्नी को कुरकुरे नहीं दिलाए, जिससे पत्नी को गुस्सा आ गया और पत्नी पति को छोड़कर मायके चली गई। इतना ही नहीं पति पत्नी के बीच का विवादइतना बढ़ गया कि विवाद की शिकायत पुलिस के पास चली गई।
यह भी पढ़े | JAIPUR बम धमाकों की बरसी 6 नामचीन स्कूलों में बम से उड़ाने की मिली धमकी
पुलिस ने मामला परिवार परामर्श केंद्र में भेज दिया । जिसके बाद पति-पत्नी दोनों की काउंसलिंग परिवार परामर्श केंद्र में की गई।
आगरा के परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर ने पति पत्नी दोनों को काउंसलिंग के लिए बुलाया और दोनों से मामले की जानकारी ली।
पत्नी को कुरकुरे खाने का बेहद शौक
पत्नी ने आरोप लगाए है कि पति आए दिन झगड़ा करता है और मारपीट करता है, जिसके चलते मैं अपने मायके चली गई, जबकि पत्नी के आरोपों के बारे में पति से पूछा गया तो पति का कहना है कि पत्नी को कुरकुरे खाने का बेहद शौक है और जब मैं 5 रुपये का कुरकुरा नहीं दिलवाया तो यह झगड़ा करने लगी और गुस्से में आकर अपने मायके चली गई, जबकि मैं कुरकुरे लेकर आता रहता हूं लेकिन एक दिन 5 वाला कुरकुरा लेकर नहीं आ पाया तो
यह भी पढ़े | Prajwal Revanna सेक्स स्कैंडल में आया नया मोड़ : उसने मेरी मां के साथ रेप किया, मेरे कपड़े ….
पत्नी ने झगड़ा किया।
पति पत्नी का रिश्ता 5 रुपये के कुरकुरे की वजह से टूटने की कगार तक पहुंच रहा है। पति पत्नी दोनों की शादी 2023 में हुई और अब विवाद इतना बड़ा होने लगा कि 5 रुपये का कुरकुरा पति-पत्नी के रिश्तों पर भारी पड़ता हुआ नजर आ रहा है। कुरकुरा का झगड़ा इतना बड़ा हो गया की पति पत्नी के रिश्ते में दरार आ गई। अब परिवार परामर्श केंद्र में दोनों की काउंसलिंग की गई है।










