
Carrying charge of Rs 33 thousand imposed, 3 canter goods seized
जयपुर। नगर निगम ग्रेटर आयुक्त श्रीमती रूकमणि रियाड़ के निर्देशानुसार उपायुक्त सतर्कता श्री अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को सतर्कता शाखा की अस्थाई टीम द्वारा नगर निगम जयपुर ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में मुरलीपुरा स्कीम के चारों तरफ, विद्याधर नगर स्टेडियम के पास, सिने स्टार के पास एवं लालकोठी सब्जीमण्डी के पास से अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध 33 हजार रूपये का कैरिंग चार्ज कर 3 केन्टर सामान जब्त किया।
उपायुक्त सतर्कता श्री अजय कुमार शर्मा ने बताया कि नगर निगम ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में मुरलीपुरा स्कीम के चारों तरफ, विद्याधर नगर स्टेडियम के पास, सिने स्टार के पास एवं लालकोठी सब्जीमण्डी के पास से अस्थाई अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान 3 केन्टर सामान जप्त कर गोदाम में भिजवाया गया तथा मौके पर अस्थाई अतिक्रमण करने वालों से मौके पर 33 हजार रूपये का केरिंग चार्ज वसूल किया गया तथा दौरे के दौरान कार्यवाही सतर्कता टीम द्वारा मौके पर समझाईश करते हुए मौखिक पाबंद करवाया कि भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से हटा ले अन्यथा नगर निगम जयपुर ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।










