( उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपाल सिंह मप्र )
जबलपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित और सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस, प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा मंगलवार को बड़ा फुहारा और कमानिया क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
दिनांक 27 नवम्बर 2025 को कलेक्टर जबलपुर श्री राघवेन्द्र सिंह (भा.प्र.से.) तथा पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने स्वयं मौके पर पहुंचकर क्षेत्र का निरीक्षण किया और अवैध अतिक्रमण हटाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने व्यापारियों को समझाइश देते हुए कहा कि सार्वजनिक सड़कों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, क्योंकि इससे यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ती है।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री रीतेश कुमार शिव, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री मधुर पटेरिया सहित थाना कोतवाली व लार्डगंज का पुलिस बल उपस्थित रहा।
कार्रवाई के दौरान मुख्य मार्ग पर यातायात को प्रभावित करने वाले वाहनों, हाथ ठेलों, गुमटियों सहित अन्य अतिक्रमणों को हटवाया गया। सड़क के दोनों ओर खड़े ठेलों को हटाकर मार्ग को अतिक्रमण–मुक्त किया गया। साथ ही व्यापारियों द्वारा सड़क तक फैलाई गई सामग्री को अंदर करवाकर रास्ते को सुचारू यातायात योग्य बनाया गया।
अधिकारियों ने सभी दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि दुकान के सामने हाथ ठेले न लगने दें। ग्राहकों के दोपहिया वाहनों के लिए पर्याप्त स्थान निर्धारित करें और वाहन केवल तय पार्किंग स्थल पर ही खड़े करवाए












