ड्रम में भरा 100 लीटर डीजल एवं बुलेरो वाहन जप्त
थाना प्रभारी बरगी श्री जितेन्द्र पाटकर ने बताया कि आज दिनांक 14-9-25 की रात्रि दौरान गस्त के ग्राम मानेगांव मेन रोड़ ढाबा के पास एक बुलेरो क्रमांक एमपी 20 जीबी 2378 में रखे ड्रम से एक युवक पाईप लगाकर ज्वलनशील पदार्थ डीजल निकालते दिखा, बुलेरो में एक पीले रंग की पाईप और 5 लीटर वाला डिब्बा रखा था उक्त युवक ने पूछताछ पर अपना नाम बलराम रजक उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम लोढ़ी पिपरिया बरगी बताया बुलेरो में रखे ड्रम को चैक किया जिसमें पाईप लगा था ड्रम में 100 लीटर डीजल होना पाया गया, आरोपी बलराम रजक हार्डवे रोड़ किनारे ज्वलनशील पदार्थ डीजल के ड्रम का ढक्कन खोलकर लापरवाही पूर्वक डीजल निकाल रहा था जिससे आग लगने की पूर्ण सम्भावना होने से आरोपी के कब्जे से 100 लीटर डीजल एवं बुलेरो वाहन जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 287 बीएनएस तथा 3, 7 ईसी एक्ट तथा 3, 181, 177, 130(1) मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय भूमिका – आरोपी को बुलेरो वाहन में लापरवाही पूर्वक रखे डीजल के साथ रंगे हाथ पकड़ने में प्रधान आरक्षक उदय सिंह उइके, प्रधान आरक्षक विजय पटैल, आरक्षक दारा सिंह, मुकेश गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही।













