पूर्व विधायक के घर में युवती ने खुद को मारी गोली, तीसरी मंज़िल के बाथरूम में मिली लाश, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी ।

---Advertisement---

पूर्व विधायक के घर में युवती ने खुद को मारी गोली, तीसरी मंज़िल के बाथरूम में मिली लाश, फॉरेंसिक टीम जांच में जुट।
( श्यामानुज पाण्डेय उजला दर्पण समाचार पत्र सतना चित्रकूट से रिपोर्ट)

चित्रकूट के खटिकाना मोहल्ला में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवती ने पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी के घर में खुद को गोली मार ली। मृतका की पहचान 24 वर्षीय सुमन निषाद पुत्री स्व. अर्जुन निषाद, निवासी कटरा गुदर, थाना कोतवाली कर्वी, चित्रकूट के रूप में हुई है।

घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, युवती ने पूर्व विधायक के घर की तीसरी मंज़िल पर बने बाथरूम में खुद को गोली मारी। गोली युवती की कनपटी पर लगी। गोली चलने की आवाज़ सुनकर घर में हड़कंप मच गया और तत्काल चित्रकूट पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को जानकीकुंड अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के समय पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी भी घर पर ही मौजूद थे। बताया जा रहा है कि मृतका की मां बीते कुछ वर्षों से चतुर्वेदी परिवार में खाना बनाने, बर्तन कपड़े धोने जैसे घरेलू काम कर रही थी।

पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। मृतका की मां ने भी बयान दिया है कि बेटी ने खुद को गोली मारी है। लेकिन सवाल खड़े हो रहे हैं कि—

घर में मौजूद लाइसेंसी पिस्टल तक युवती की पहुंच कैसे हुई?

क्या तीसरी मंज़िल के बाथरूम में कोई और मौजूद था?

आखिर क्यों एक सामान्य परिवार की लड़की ने आत्मघाती कदम उठाया?

फिलहाल पुलिस ने नीलांशु चतुर्वेदी के बेडरूम को सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है।

चित्रकूट पुलिस का कहना है कि हर एंगल से जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

“कुछ तो गड़बड़ है…”
स्थानीय लोगों और सूत्रों का कहना है कि यह मामला जितना दिख रहा है, उससे कहीं ज़्यादा पेचीदा हो सकता है।

अब सबकी नजर पुलिस की जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट पर टिकी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment