( उजला दर्पण वेंकटेश्वर राव सीनियर रिपोर्टर जबलपुर )
थाना गढ़ा में दिनांक 1-1-26 की रात्रि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि सर्वेन्ट क्वाटर निवासी सागर उर्फ मान्या की पियूष बाल्मीक से पुरानी मारपीट को लेकर बुराई है। सागर उर्फ मान्या देशी बम लेकर पियूष बाल्मीक को मारने की नियत से सर्वेन्ट क्वाटर वाली रोड़ पर घूम रहा है । सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान सर्वेन्ट क्वाटर के पास दबिश दी गई प्यासी मार्केट रोड़ पर सागर उर्फ मान्या खडा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिससे पूरा नाम पता पूछने पर अपना नाम सागर बाल्मीक उर्फ मान्या पिता बाबा डोनाईट उर्फ बाबा डोनाल्ड उम्र 26 वर्ष निवासी आई टाईप कालोनी क्वाटर सर्वेन्ट क्वाटर थाना गढ़ा बताया जो तलाशी लेने पर जींस पेंट की दोनों जेबों में 2 सुअरमार रखे मिला, आरोपी सागर उर्फ मान्या बाल्मीक के कब्जे से 2 सुअरमार जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी सागर बाल्मीक उर्फ मान्या सुर्वे शातिर अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है जिसके विरूद्ध मारपीट, दुराचार, आर्म्स एक्ट आदि के 17 प्रकरण पंजीबद्ध है।
उल्लेखनीय भूमिका– आरोपी को सुअरमार बम के साथ रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, आरक्षक जितेन्द्र कटारे, आशीष मोर्य की सराहनीय भूमिका रही।










