8 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन

---Advertisement---

जयपुर | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में हिंदू समाज द्वारा विराट हिंदू सम्मेलनों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में जयपुर महानगर के सरदार पटेल मार्ग क्षेत्र में 8 फरवरी, रविवार (फाल्गुन कृष्ण सप्तमी) को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन होगा। कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे हथरोई बावड़ी से भव्य शोभायात्रा प्रारंभ होगी, जो अजमेर रोड, धूलेश्वर बाग, पटेल कॉलोनी, सरदार पटेल मार्ग, चौमू हाउस चौराहा, जगन पथ, शिव हीरा पथ, परिवहन मार्ग, जमनालाल बजाज मार्ग और राजमहल चौराहा होते हुए कालका माता मंदिर, बंगाली बस्ती में संपन्न होगी।

शोभायात्रा के पश्चात कालका माता मंदिर परिसर में सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जहां संत-महात्माओं एवं प्रबुद्ध जनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रसादी के साथ किया जाएगा। सम्मेलन की आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक गोपालबाड़ी स्थित श्री नृसिंह जी मंदिर के महंत पूज्य रामरतन दास जी महाराज हैं, जबकि क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों के सेवक संरक्षक के रूप में जुड़े हुए हैं।

आयोजन समिति के अनुसार सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू समाज में सामाजिक समरसता को मजबूत करना, सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण करना और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने वाले बंधु-बहनों को सम्मानित करना है। इसी क्रम में आज दोपहर कालका माता मंदिर में आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें शोभायात्रा और सम्मेलन की तैयारियों से जुड़े सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment