( उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर राम गोपाल सिंह उईके )
भोपाल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। चारों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ है। नोडल अधिकारी डॉ. रचना दुबे ने बताया की डिलीवरी 9 अप्रैल को अस्पताल में हुई थी। विवाह के 5 साल बाद ज्योति गर्भवती हुई थीं। प्रसव प्री-टर्म था और चारों नवजात शिशुओं का वजन अत्यंत कम था, इनमें से एक शिशु का वजन 1 किलोग्राम से भी कम था, जबकि अन्य तीन का वजन लगभग 1 किलोग्राम के आसपास था
कठिन परिस्थितियों के बावजूद अस्पताल की विशेषज्ञ टीम द्वारा सभी शिशुओं को सी-पैप पर रखा गया और सर्फेक्टेंट थेरेपी दी गई, जो सामान्यतः निजी अस्पतालों में अत्यंत महंगी होती है, कैलाशनाथ काटजू चिकित्सालय में यह संपूर्ण चिकित्सा सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई गई,चारों ही नवजातों को लगभग 60 दिनों तक चिकित्सालय में रखकर समुचित देखभाल प्रदान की गई।
चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ की सतत निगरानी और प्रयासों के फलस्वरूप चारों नवजात शिशु पूर्णतः स्वस्थ हैं और 9 जून को माँ ज्योति को अस्पताल से विधिवत डिस्चार्ज कर दिया गया, इस संपूर्ण चिकित्सा प्रक्रिया का कुशल नेतृत्व नोडल अधिकारी डॉ. रचना दुबे के मार्गदर्शन में किया गया।











