पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नॉन कम्युनिकेबल डिजीज की स्क्रीनिंग हेतु शिविर का हुआ आयोजन।

---Advertisement---

(अंकित सेन/ उजला दर्पण )

जबलपुर  मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निर्देश के परिपालन में एनएफएलडी स्वस्थ्य यकृत मिशन कार्यक्रम अंतर्गत् 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों की उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मोटापा एनएएफएलडी स्क्रीनिंग हेतु जबलपुर जिले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जा रहे है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 28 अगस्त 2025 दिन गुरुवार को हेल्थ केम्प का आयोजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जबलपुर में किया गया। जिसमें आज कुल 151 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की स्क्रीनिंग शिविर में की गई। शिविर एनसीडी नोडल अधिकारी डॉ सारिका दुबे एवं एपीएम संदीप नामदेव की उपस्थिति में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। शिविर डॉ अनुराधा पटेल, नर्सिंग ऑफिसर वैशाली श्रीवास्तव व रेणु चक्रवर्ती के सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment