रिया पैलेस में शादी समारोह के दौरान चली गोली, 9 वर्षीय बच्चे को लगी पेट में चोट
बढ़ईया।
सतना। रिया पैलेस में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बारात में डांस के दौरान अचानक गोली चल गई। गोली 9 वर्षीय बच्चे के पेट में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह विवाह समारोह बढ़ईया निवासी यादव परिवार का था। घायल बच्चा भी बारात में शामिल था और डीजे पर चल रहे डांस के दौरान यह हादसा हुआ। गोली चलने की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। घायल बच्चे को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।
बताया जा रहा है कि यह शादी पुरुषोत्तम यादव के पुत्र की थी। पुरुषोत्तम यादव बम्हरौला गांव (कोठी के पास) के सरपंच रह चुके हैं और वर्तमान में बढ़ईया निवासी हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि गोली लाइसेंसी हथियार से चली या अवैध हथियार का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।
रिया पैलेस में शादी समारोह के दौरान चली गोली, 9 वर्षीय बच्चे को लगी पेट में चोट
by Ankit Sen
Published On: February 10, 2026 4:18 pm
---Advertisement---










