अस्पताल प्रबंधन को 24घंटे का नोटिस जारी, एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया

---Advertisement---

अस्पताल प्रबंधन के विरूद्ध जिला, पुलिस और निगम प्रशासन की संयुक्त रूप से की गई बड़ी कार्रवाई

जबलपुर। माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों का अक्षरशः पालन करते हुए जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने शहर के अस्पतालों में प्रदूषण नियंत्रण मानकों की जांच के लिए एक व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।। इसी कड़ी में कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय और निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य शहरवासियों को एक स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।
कारवाई के संबंध में निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि कटंगी बायपास स्थित अस्पतालों के औचक निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि मंगलम हॉस्पिटल और हेल्थ सिटी मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में ई.टी.पी. अपशिष्ट उपचार संयंत्र संचालित नहीं थे। सबसे गंभीर विषय तब सामने आया जब अस्पताल स्टाफ को बायोमेडिकल वेस्ट खुले में जलाते हुए पाया गया, जो कि पर्यावरण नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। नियमों के उल्लंघन पर अस्पताल प्रबंधन के विरुद्ध 1 लाख रुपये का चालान काटा गया। प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है, 24 घंटे के भीतर संतोषजनक जवाब न मिलने पर अस्पताल को सील करने की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस संयुक्त कार्रवाई में स्वास्थ्य अधिकारी सुश्री अंकिता बर्मन, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र राज, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की साइंटिस्ट रक्षा रहांगडाले और अमिया एक्का आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment