भोपाल में आज पीएम मोदी: मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम, मंच पर दिखेगा सियासी ताकत का जमावड़ा

---Advertisement---

भोपाल। मध्य प्रदेश (अंकित सेन उजला दर्पण) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भोपाल दौरे पर हैं। शहर तैयार है, सुरक्षा सख्त है, और जंबूरी मैदान में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है। पीएम मोदी के इस दौरे को सियासी नजरिए से भी अहम माना जा रहा है। आइए जानते हैं आज का पूरा शेड्यूल और मंच पर कौन-कौन नेता रहेंगे साथ।

मिनट-टू-मिनट शेड्यूल

सुबह 10:55 बजे – भोपाल एयरपोर्ट पर लैंडिंग11:20 बजे – जंबूरी मैदान के हेलीपेड पर पहुंचेंगे11:30 बजे – कार्यक्रम स्थल पर संबोधन के लिए मंच पर मौजूद रहेंगे , दोपहर 12:35 बजे – जंबूरी मैदान से रवाना , दोपहर 1:00 बजे – भोपाल एयरपोर्ट से दिल्ली वापसी, मंच पर कौन-कौन रहेगा साथ?

पीएम मोदी के साथ मंच पर मध्यप्रदेश की सियासत की पूरी ताकत दिखाई देगी। ये केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि बीजेपी के लिए एक मजबूत संदेश का मौका भी है।

मंच पर मौजूद प्रमुख चेहरे:

राज्यपाल

मुख्यमंत्री

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

केंद्र सरकार की महिला मंत्री

दोनों उप मुख्यमंत्री

महिला मंत्री:

संपतिया उईके

निर्मला भूरिया

प्रतिमा बागरी

राधा सिंह

कृष्णा गौर

मंत्री प्रहलाद पटेल

मंत्री धमेंद्र लोधी

भोपाल प्रभारी मंत्री चैतन्य कश्यप

 

🛡️ सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

जंबूरी मैदान और आसपास के इलाकों को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। ड्रोन से निगरानी, स्पेशल कमांडो की तैनाती और ट्रैफिक डायवर्जन लागू है। स्थानीय लोगों से कार्यक्रम में समय पर पहुंचने की अपील की गई है।

यह दौरा केवल एक औपचारिक यात्रा नहीं, बल्कि राज्य में चुनावी हवा का रुख देखने का भी मौका है। हर मिनट अहम है, हर चेहरा मायने रखता है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment