मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का पहला अंतरराष्ट्रीय इन्वेस्टर मीट आयोजित

---Advertisement---

सियोल, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आज ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के पहले अंतरराष्ट्रीय इन्वेस्टर मीट में भाग लिया, जिसका आयोजन दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दक्षिण कोरिया के व्यापारिक समुदाय और निवेशकों को राजस्थान में निवेश के लिए आमंत्रित करना था।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निवेशकों से बातचीत

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि अगले 5 वर्षों में राज्य की अर्थव्यवस्था को 180 बिलियन अमेरिकी डॉलर से दोगुना कर 350 बिलियन अमेरिकी डॉलर करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने निवेशकों को आश्वस्त किया कि व्यापार में आसानी के लिए राज्य सरकार लगातार प्रक्रियाओं और नीतियों में सुधार कर रही है। उन्होंने दक्षिण कोरिया के व्यापारिक समुदाय के साथ दीर्घकालिक साझेदारी की उम्मीद भी जताई।

दक्षिण कोरिया की कंपनियों के साथ सहयोग की संभावनाए

प्रतिनिधिमंडल ने पॉस्को इंटरनेशनल, एसजी कॉरपोरेशन, हनवा सॉल्यूशन, जीएस ईएंडसी और जियोनबुक क्रिएटिव इकोनॉमी इनोवेशन सेंटर (जेसीसीईआई) के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। पॉस्को इंटरनेशनल और एसजी कॉरपोरेशन ने राज्य में एस्फॉल्ट संयंत्र लगाने और बेहतर सड़कें बनाने की पेशकश की, जबकि जेसीसीईआई के साथ स्टार्टअप्स को समर्थन देने के अवसरों पर विचार किया गया।

पर्यटन के अवसरों पर जोर

राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कोरियाई टूरिज्म एसोसिएशन के साथ भी विचार-विमर्श किया गया। राज्य के प्रतिनिधियों ने यूनेस्को की सूची में शामिल 9 वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स, राज्य के किले और महल, वन और वन्यजीव, मेले और त्यौहार, और ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ जैसे पर्यटन अवसरों का प्रदर्शन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, “राजस्थान में निवेश के लिए मैं आप सबको आमंत्रित करता हूं। आज राजस्थान भारत में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और हमारा राज्य इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी और अन्य सुविधाओं से सुसज्जित है। हमारी सरकार आपके निवेश की यात्रा में हर कदम पर सहयोग करने के लिए तैयार है।”

‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के बारे में:

इस साल 9 से 11 दिसंबर को जयपुर में आयोजित होने वाले इस त्रि-दिवसीय मेगा समिट का उद्देश्य देश-विदेश की कंपनियों, अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं और निवेशकों को राज्य में उद्योग-धंधे लगाने और काम करने के लिए आमंत्रित करना है। विभिन्न क्षेत्रों जैसे कृषि, अक्षय ऊर्जा, ऑटो और ईवी, इंफ्रास्ट्रक्चर, केमिकल, पर्यटन, स्टार्टअप, और आईटी/आईटीईएस पर विशेष सत्र का आयोजन होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment