आकाशवाणी जयपुर द्वारा स्वाधीनता पर्व संगीत उत्सव का आयोजन

---Advertisement---

जयपुर, आकाशवाणी के जयपुर केंद्र ने जवाहर कला केंद्र में स्वाधीनता पर्व संगीत उत्सव का आयोजन किया, जो देश की आजादी को समर्पित था। कार्यक्रम की शुरुआत पद्मश्री उस्ताद मोइनुद्दीन खां, पद्मश्री अहमद हुसैन- मोहम्मद हुसैन, पी.आई.बी. जयपुर की अपर महानिदेशक ऋतु शुक्ला, दूरदर्शन केंद्र जयपुर के कार्यालय प्रमुख सतीश देपाल और आकाशवाणी कार्यक्रम प्रमुख नीलेश कुमार कालभोर द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

इस अवसर पर नीलेश कुमार कालभोर ने स्वागत उद्बोधन में अतिथियों, कलाकारों, अधिकारियों और आमजन का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। सारंगी वादक मोमिन खां द्वारा राग बागेश्री पर आधारित स्वर लहरियों का उपस्थित जनसमूह ने खूब आनंद लिया।

प्रख्यात राजस्थानी लोक गायिका सीमा मिश्रा, ख्यातनाम गायक गौरव जैन और रवींद्र उपाध्याय ने संगत कलाकारों के साथ “मेरे वतन को नमन” की प्रस्तुति दी, जिसने समां बांध दिया। भपंग वादक युसुफ खां मेवाती और उनके साथियों ने भपंग के सुरों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सीमा मिश्रा द्वारा प्रस्तुत लोक गीतों और साथ में घूमर नृत्य ने जनसमूह को भाव विभोर कर दिया। गौरव जैन और रवींद्र उपाध्याय द्वारा प्रस्तुत गीतों और गजलों ने श्रोताओं का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में विभिन्न वाद्य यंत्रों—सितार, सारंगी, गिटार, तबला, पखावज और ढोलक—के साथ प्रस्तुत राष्ट्र आराधना ने जनमन को देशप्रेम की भावना से भर दिया।

कार्यक्रम का संचालन आकाशवाणी जयपुर की उद्घोषक राजकुमारी करनानी और प्रसारण निष्पादक जितेन्द्र वर्मा ने किया। आकाशवाणी जयपुर के उपनिदेशक (अभियांत्रिकी) एम.सी. बंसल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment