जयपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने सलमान खुर्शीद के बयान को देश विरोधी करार देते हुए कहा कि इस तरह के बयान सौहार्दपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हो रहे सांप्रदायिक दंगों और शेख हसीना के भारत आने पर हिंदू परिवारों को परेशान करना और उनके घरों को जलाना एक बहुत ही दुखद राजनीतिक मुद्दा है। भारतीय जनता पार्टी इसका विरोध करती है।
दाधीच ने कहा कि सलमान खुर्शीद के बयान कि “इस प्रकार के सांप्रदायिक दंगे भारत में भी होंगे” ने देश के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि खुर्शीद पूर्व में भी देश विरोधी बयान दे चुके हैं।
दाधीच ने कहा कि खुर्शीद जिस देश में रहते हैं और जिन संसाधनों का उपयोग करते हैं, उसी देश के हित में बयान देने की भूल करते हैं। उनका कहना है कि खुर्शीद का परिवारवाद और अपने परिवार के भरण पोषण के लिए राजनीति करने का इतिहास रहा है। अब जब नरेंद्र मोदी भारत माता के हित में फैसले ले रहे हैं और विकास के कार्य कर रहे हैं, तो ऐसे नेताओं को यह पच नहीं रहा।
मुकेश दाधीच ने कहा कि इस प्रकार के बयान देने वाले नेताओं की मानसिकता यह दिखाती है कि वे देश के हित के बारे में कभी नहीं सोचते।










