मतदाता सूची में नाम जोड़ने 8 और 9 अक्टूबर को भी लगेंगे मतदान केन्द्रों में विशेष शिविर
जबलपुर।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार युवाओं एवं छूट गए व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने मतदान केन्द्रों पर लगाये जा रहे तीन दिनों के विशेष शिविर 8 और 9 अक्टूबर को भी जारी रहेंगे।
जिले के प्रत्येक मतदान केन्द्र पर आज 7 अक्टूबर से शुरू हुए इन विशेष शिविरों का उप जिला निर्वाचन अधिकारी विंकी सिंहमारे तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और सहायक निर्वाचक अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती विंकी सिंहमारे ने बताया कि जिले के सभी 2 हजार 331 मतदान केन्द्रों पर 7, 8 और 9 अक्टूबर को लगाये जा रहे विशेष शिविरों में फार्म-6 भरवाकर ऐसे व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की कार्यवाही की जायेगी जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं अथवा 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष शिविरों में ऐसे व्यक्तियों जिनके नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में जुड़ने से शेष रह गये हों अथवा एसआईआर के बाद विलोपित हो गये हों वे भी फार्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवा सकते हैं।
Election Commission of India
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
#JansamparkMP #Jabalpur










