सुगम परिवहन की चलती बस में भीषण आग, देखते ही देखते जलकर खाक

---Advertisement---

सुगम परिवहन की चलती बस में भीषण आग, देखते ही देखते जलकर खाक

उज्जैन। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की एक चलती बस में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बस में आग लगते ही कुछ ही देर में लपटों ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।

आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर घटना उज्जैन की बताई जा रही है। आग लगने के समय बस में कितने यात्री सवार थे और किसी के हताहत होने की स्थिति क्या है, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

घटना के बाद परिवहन सेवा की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment