मुख्यालय की जनसुनवाई में 43 और संभागों में प्राप्त हुए 48 आवेदन
निगमायुक्त ने मुख्यालय और सभी संभागों में संभागीय अधिकारियों ने आवेदकों के आवेदनों पर की त्वरित सुनवाई
प्रातः 11 बजे से 01ः00 बजे तक सुनवाई में 91 आवेदकों के आवेदनों पर कार्यवाही कर दी गयी मौके पर ही राहत
जबलपुर। शहर के विकास और नागरिकों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय और सभी 16 संभागों में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने मुख्यालय में आए 43 आवेदकों से सीधा संवाद किया और आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करवाई। इसी तरह सभी 16 संभागों में संभागीय अधिकारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए 48 प्रकरणों पर तत्काल कार्यवाही की।
उन्होंने बताया कि मुख्यालय में प्राप्त कुल 43 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 6 अतिक्रमण विभाग, 6 भवन शाखा, 3 स्थापना, 5 स्वास्थ विभाग, 1 कॉलोनी सेल, 5 सम्पदा, 3 जल, 2 पेंशन शाखा, 1 राजस्व, 2 उद्यान, 2 बाजार, 3 लोककर्म, 1 सीवर, 1 लोकसूचना, 1 संभाग क्रमांक 03, 1 संभाग क्रमांक 12 से संबंधित है, समस्त शिकायतों को संबंधित विभाग में प्रेषित किया गया व कुछ शिकायतों का राजस्व एवं स्वास्थ विभाग द्वारा त्वरित निराकरण किया गया। जनसुनवाई में अपर आयुक्त व्ही एन बाजपेई, जनसुनवाई प्रभारी सहायक आयुक्त वेद प्रकाश एवं समस्त विभागीय प्रमुख तथा सभी संभागीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।










