अगले 24 घंटों में मध्‍य प्रदेश के इन तीन संभागों में बारिश और ओले की संभावना ।

---Advertisement---

अगले 24 घंटों में मध्‍य प्रदेश के इन तीन संभागों में बारिश और ओले की संभावना ।

भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर बनी पांच मौसम प्रणालियों से मौसम का मिजाज बदल गया है। बादल छाने लगे हैं। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वर्षा भी हो रही है, जिसके चलते लू से राहत मिल गई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, शुक्रवार को ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, जबलपुर, शहडोल एवं नर्मदापुरम संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। इस दौरान जबलपुर में ओले गिरने के भी आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक सौंसर में 26.1, बैहर में 14, छिंदवाड़ा में 12.6, मलाजखंड में 9.8, कुरई में 7.6, लांजी में 7.0, परसवाड़ा में 2.5, बिछिया में 1.3, बैतूल में एक मिलीमीटर वर्षा हुई।

पांढुर्ना, सिवनी एवं बालाघाट में ओले गिरे। इंदौर, खंडवा, सतना, उमरिया, दमोह, नर्मदापुरम में गर्म रात्रि रही। ग्वालियर में तीव्र गर्म रात्रि रही।

मौसम विज्ञानी वीएस यादव ने बताया कि वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। पंजाब पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना है।

दक्षिणी पाकिस्तान और उससे लगे दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात मौजूद है।

अधिकतम तापमान में शुक्रवार से और भी गिरावट होने के आसार हैं।

मौसम विशेषज्ञ अजय ने बताया कि अगले तीन दिन में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।

सिंगरौली जिले के देवसर में हुई भारी बर्फबारी।

10 मिनट की बर्फबारी से जलमग्न हुआ इलाका,खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान
असमय मौसम बिगड़ने से किसानों की चिंता बढ़ी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment