राजस्थान में पीएम किसान सम्मान निधि में 2 हजार रुपए की वृद्धि, कर्नल राज्यवर्धन ने दी बधाई

---Advertisement---

राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने राज्य की भाजपा सरकार का आभार जताते हुए समस्त अन्नदाताओं व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, देश के यशस्वी प्रधानसेवक आदरणीय नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में राजस्थान की भाजपा सरकार द्वारा किसानों के समग्र उत्थान की दिशा में पीएम किसान सम्मान निधि में 2 हजार रुपए की वृद्धि की गई। जिससे किसानों के लिए केंद्र सरकार की 6 हजार रुपए की सालाना राशि बढ़कर अब 8 हजार रुपए हो गई है।

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, इस अभिनंदनीय निर्णय हेतु माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी का आत्मीय आभार एवं समस्त अन्नदाताओं व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई। भाजपा सरकार सदैव अन्नदाताओं के सम्मान-उत्थान को समर्पित है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment