( उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपाल सिंह )
चुराया हुआ ट्रेक्टर व घटना में प्रयुक्त एक्टीवा कीमती 07 लाख रूपये के जप्त
थाना तिलवारा अपराध क्रमांक 285/25 धारा-303(2) बी.एन.एस.
नाम पता गिरफ्तार आरोपी-
01. दीपक ठाकुर पिता तुलसीराम ठाकुर उम्र-20 वर्ष निवासी ग्राम सरसला तहसील करेली जिला नरसिंहपुर
02. दीपचंद उर्फ दीपक यादव उर्फ दिप्पा पिता भगवानदास यादव उम्र-31 वर्ष निवासी सिवनी टोला तिलवारा हाल ग्राम बंधी थाना सुआतला जिला नरसिंहपुर
. जप्ती – चुराया हुआ स्वराज कम्पनी का ट्रेक्टर एंव घटना में प्रयुक्त एक्टीवा कीमती करीबन 07 लाख रूपये के
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2 सुश्री पल्लवी शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री आशीष जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तिलवारा ब्रजेश मिश्रा के नेतृत्व में थाना तिलवारा पुलिस टीम द्वारा 2 चोरों को गिरफ्तार कर चुराया हुआ टैक्टर एवं घटना मेे प्रयुक्त एक्टीवा जप्त की गयी है।
घटना विवरण – थाना तिलवारा में दिनांक 10-8-25 को दोपहर में विशाल यादव उम्र 30 वर्ष निवासी नहर के पास ग्राम सिवनी टोला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह खेती किसानी करता है दिनांक 8-8-25 के शाम लगभग 7 बजे उसके ड्रायवर पंडा ने उसका टेªक्टर क्रमांक एमपी 20 एबी 7139 मय ट्राली के उसके घर के सामने लाकर खडा किया था वह रात में खाना खाकर सो गया था दिनांक 9-8-25 को दोपहर लगभग 12 बजे घर के सामने देखा टेªक्टर नहीं दिखा तलाश करने पर टेक्टर नहीं मिला घर से कुछ दूर उसके टेªक्टर की ट्राली खेत में खड़ी मिली। कोई अज्ञात चोर उसका स्वराज कम्पनी का टेªक्टर क्रमांक एमपी 20 एबी 7139 कीमती लगभग 3 लाख रूपये का चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 285/25 धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दौरान तलाश पतसाजी के घटना स्थल के आपस पूछताछ की गयी एवं सीसीटीव्ही फुटेज खगाले गये । घटना स्थल के आसपास के लोगो से पूछताछ करने पर दीपचंद उर्फ दीपक यादव उर्फ दिप्पा निवासी सिवनी टोला तिलवारा का घटना के पहले उस गांव मे देखा जाना ज्ञात हुआ।
सीसीटीव्ही से मिले फुटेज के आधार पर चिन्हित करते हुये संदेही दीपक ठाकुर पिता तुलसीराम ठाकुर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिसने अपने साथी दीपक यादव व सिध्दार्थ अग्रवाल के साथ मिलकर ट्रेक्टर चोरी करना स्वीकार करते हुये दीपक यादव के घर के पीछे कुछ दूरी पर छीपा कर रखना बताया। आरोपी दीपक ठाकुर पिता तुलसीराम ठाकुर की निशादेही पर चुराया हुआ ट्रेक्टर जप्त किया गया तथा तलाश करते हुये आऱोपी दीपक यादव को अभिरक्षा में लेते हुये घटना में प्रयुक्त एक्टीवा स्कूटी को जप्त किया गया दोनो आऱोपियो को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायायलय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेज दिया गया।
उल्लेखनीय भूमिका – टैक्टर चुराने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी तिलवारा श्री बृजेश मिश्रा ,उप निरीक्षक अभिषेक कैथवास, प्रधान आरक्षक सतीश शुक्ला, जयशंकर चौहान, आरक्षक पिन्टू कुमार की सराहनीय भूमिका रही।












