आपको काफी टाइम से इंतजार है सबसे बड़ी मूवी के सीक्वेल का तो वो टाइम भी हो चुका है अब पूरा । पुष्पा 2 का इंतजार लगभग खत्म हो चुका है और आ गया है उसका पहला ट्रेलर । ट्रेलर में अल्लू अर्जुन ने सबको हैरान कर दिया है । साड़ी पहन कर एक्टिंग करते अल्लू अर्जुन बेहद अलग और अनूठे लग रहे थे । लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में अकेले अल्लू अर्जुन ही नही है जो ऐसे साड़ी पहन कर सबको अपना दीवाना बना चूके है । आज उन ऐक्टर की बात करेंगे जो साड़ी पहन कर सबको अपना दूसरा रूप भी दिखा चुके है ।
1. अमिताभ बच्चन
इंडस्ट्री के बिग B की अगर बात करें तो इन्होंने इंडस्ट्री को बहुत बेहतरीन मूवी दी है । मुकद्दर का सिकंदर में अमिताभ ने साड़ी पहन कर अपने फैंस का दिल जीत लिया था ।
2. अक्षय कुमार
बात करे अक्षय कुमार की तो लक्ष्मी मूवी में उन्होंने साड़ पहन कर सबको दीवाना बना दिया था । वैसे तो अक्षय हर फिल्म में अलग ही नजर आते है और सबको पसंद भी आते है और लक्ष्मी में भी उन्होंन सबको हैरान कर दिया था ।
3. आयुष्मान खुराना
आप लोगों ने आयुष्मान की वर्स्टाइल एक्टिंग तो देखी होगी । ड्रीम गर्ल में आयुष्मान खुराना ने सबको लड़की के रोल में चौंका दिया था । लेकिन इस फिल्म में उनकी साड़ी के साथ साथ उनकी आवाज ने भी लोगों को अपना दीवाना बना दिया था ।
4. गोविंदा
अब बात करे इंडस्ट्री के डांसर ची ची की तो उनके स्टाइल ने सबको पहले ही दीवाना बना दिया था । गोविंदा वो हीरो है जिन्होंने नंबर 1 के टैग के साथ हर मूवी को हिट कर दिया था । आंटी नंबर 1 में साड़ी पहन कर सबको हैरान कर दिया था ।
आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगे हमे मेल करके जरूर बताएं । अगर आपके पास कोई सवाल है तो हमें जरूर बताएं । आपको राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है ।










