शिक्षा मंत्री ने वृक्षारोपण के साथ की गौ सेवा

---Advertisement---

जयपुर, शनि अमावस्या के पावन अवसर पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने श्री पिंजरापोल गौशाला, जयपुर में वृक्षारोपण और गौ सेवा का पुनीत कार्य संपन्न किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने के उद्देश्य से सघन वृक्षारोपण अभियान की जानकारी दी।

श्री पिंजरापोल गौशाला के राजू मंगोड़ी वाला ने इस अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर विभिन्न स्थानों पर जाकर वृक्षारोपण के माध्यम से जनमानस को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने का मूल मंत्र भी दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गौशाला में गौ माता के पूजन और अर्चन के साथ हुआ। शिक्षा मंत्री ने गौ माताओं को हरा चारा और गुड़ खिलाकर उनकी सेवा की। उन्होंने श्री पिंजरापोल गौशाला की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की और गौशाला के महत्त्व को रेखांकित किया।

इस अवसर पर श्री पिंजरापोल गौशाला के महामंत्री शिवरतन चितलाऺगिया, टीम गौमाया के डॉक्टर सीताराम गुप्ता, योगेश मित्तल, राजा मुकीम और रामदास सौकिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण और गौ सेवा का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया। वृक्षारोपण और गौ सेवा जैसे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और हमें भी अपने आस-पास के पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित रखने के लिए ऐसे कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment