शिक्षा मंत्री ने ली विभाग के अधिकारियों की बैठक | बोले शिक्षक अच्छे परिणामों के साथ साथ अच्छे संस्कार भी दे

---Advertisement---

 

जोधपुर। प्रदेश के शिक्षा मंत्री एवं जोधपुर के प्रभारी मंत्री श्री मदन दिलावर रविवार को जोधपुर प्रवास पर आ रहे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की के अभिनंदन के लिए एक दिन पूर्व शनिवार को जोधपुर पहुंचे।

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री दिलावर ने यहां शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। और जिले की प्रगति रिपोर्ट जानी।

श्री दिलावर ने कहा कि अध्यापक छात्रों के अच्छे परीक्षा परिणामों के साथ साथ उनमें अच्छे संस्कार डालने का भी काम करे। मंत्री ने कहा की जब से मैंने विभाग का काम संभाला है। मे देख रहा हू की शिक्षा विभाग मे सभी अधिकारी कर्मचारी पूरी लगन से अपना काम करने मे जुटे है। परंतु कुछ है जिनकी लापरवाही से पूरे विभाग को शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। आप सब जिम्मेदारी ले की ऐसा कोई काम नही करे जिससे शिक्षा विभाग की बदनामी हो। आप को हमेशा ये ध्यान रखना चाहिए की बच्चो की आप पर नजर है। ये मासूम आप को देखकर ही सीखते है। इसलिए इनके सामने अपने आप को आदर्श रूप मे प्रस्तुत करे।
श्री दिलावर ने 7 अगस्त को संपन्न हुए वृक्षारोपण महाभियान मे लगाए गए पौधो की ब्लॉक वॉर रिपोर्ट ली और लगाए गए सभी पौधो के संरक्षण और सुरक्षा के उपाय करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने बताया कि आगामी 2 अक्टूबर से प्रदेश मे स्वच्छ भारत अभियान शुरू होगा। अभियान मे अपनी सहभागिता देते हुए हमको तय करना है की आगामी 2 वर्षो मे राजस्थान पूरे भारत मे सबसे स्वच्छ प्रदेश बने।
शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिए की कक्षा 8 से 12 तक के सभी बच्चे व विद्यालय स्टाफ मिलकर प्रत्येक माह मे एक बार पूरे स्कूल परिसर की सफाई करे। विभाग सफाई के आधार पर स्कूलों की रैंकिंग करेगा। साथ ही मंत्री दिलावर ने सीख दी की प्रण कर ले की पॉलिथीन का प्रयोग कभी नही करेंगे। हमें हमारे प्रदेश को पॉलीथिन मुक्त करना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment