विजयनगर में पत्रकार संघ का हुआ गठन:  उजला दर्पण के ब्यावर ब्यूरो प्रमुख विनोद विश्वकर्मा अध्यक्ष निर्वाचित

---Advertisement---

विजयनगर में पत्रकार संघ का हुआ गठन:  उजला दर्पण के ब्यावर ब्यूरो प्रमुख विनोद विश्वकर्मा अध्यक्ष निर्वाचित

विजयनगर ब्यावर। जिला पत्रकार संघ के तत्वावधान में शनिवार को विजयनगर में एक बैठक आयोजित की गयी जिसमें विजयनगर पत्रकार संघ का गठन किया गया। इस मौके पर उपस्थित पत्रकारों ने ब्यावर जिला पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष विष्णुदत्त धीमान के नेतृत्व में सभी पत्रकारो ने सर्वसम्मति से उजला दर्पण के ब्यावर ब्यूरो प्रमुख विनोद विश्वकर्मा को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया हैं।  विश्वकर्मा का नाम वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सिंह भदोरिया ने रखा, जिसका सभी ने कर्तल ध्वनि के साथ समर्थन करते हुए उन्हें निर्वाचित किया। नव निर्वाचित कर्यकारिणी को उजला दर्पण के संपादक बी एल मान ने बधाई दी।

शनिवार को ब्यावर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष विष्णुदत्त धीमान ने कहा कि पत्रकारों के हितों के लिये जिले के सभी उपखण्ड व तहसील स्तर पर पत्रकारों का संगठन तैयार किया जा रहा हैं, ताकि पत्रकार अपनी समस्याओं का निस्तारण अपने संगठन के साथ मिलकर कर सके। उन्होंने बताया जिला स्तर की व राज्य स्तर की समस्याओं के लिये ब्यावर जिला पत्रकार संघ हमेशा तैयार हैं और तैयार रहेगा। श्री धीमान ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार पत्रकारों को मिलने वाले आवासीय भूखण्ड में स्थानीय स्तर पर कुछ प्रशासनिक अधिकारी बेवजह अड़चने लगाकर पत्रकारों के हितों के साथ कुठाराघात कर रहे हैं, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होने कहा कि स्थानीय स्तर पर नगर परिषद, नगर पालिका व नगर निगम सहित तहसीलदार व पटवारी आदि पत्रकारों के हितों के ध्यान मे रखते हुए उनका सहयोग करे। पत्रकार व प्रशासन के बीच अच्छा सामंजस्य पैदा हो। श्री धीमान ने बताया कि शीघ्र ही ब्यावर जिले के सभी ब्लाॅक इकाईयों के गठन के बाद एक ब्यावर में विशाल पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया जायेगा जिसमें जिले के तमाम पत्रकार साथी उपस्थित होंगे। इस अवसर पर पत्रकारों के लिये एक कार्यशाला भी आयोजित की जायेगी।

विजयनगर में आयोजित बैठक में वरिष्ठ पत्रकार महावीर प्रसाद सैन ने बताया कि विजयनगर के पत्रकारों ने पिछले कई कमय से आवासीय भूखण्ड की प्रक्रिया के लिये लगभग 25 से अधिक पत्रकारों ने अपने फार्म भर रखे है, लेकिन सरकारी नुमाइंदे बार-बार अडचने पैदा कर पत्रकारों के हितों के साथ अन्याय कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारों की अन्य समस्याओं के बारे मे भी जानकारी दी। वहीं पत्रकार प्रदीप सिंह भदौरिया ने भी पत्रकारों की समस्याओं के लिये सरकार को संवेदनशील रहने की बात कही। उन्होंने बताया पत्रकार सरकार की उपलब्धियों व उनके नुमाइंदो द्वारा किये जा रहे कार्यो को प्रभावी रूप से अपने समाचार पत्रों व चैनलो आदि पर उठाते हैं। पत्रकार विक्रम सिंह ने बताया कि पत्रकार अपने स्वाभिमान के लिये किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं कर सकता। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि आये दिन पत्रकारों के साथ कोई ना कोई घटना घटती रहती हैं। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारियों को पत्रकारों के हितों को मध्यनजर रखते हुए उनकी मदद करनी चाहिये। इस अवसर पर अश्विनी पाठक, सुरेन्द्र सिंह भाटी, कैलाश व्यास, ब्यावर जिला पत्रकार संघ के सचिव अनिल सिखवाल, संगठन मंत्री प्रकाश भाट व प्रवक्ता महेन्द्र सिंह रावत ने भी अपने विचार व्यक्त किये। अंत में नवनिर्वाचित विजयनगर पत्रकार संघ के अध्यक्ष विनोद विश्वकर्मा ने आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment