बंगाल में दोहराया जा रहा है विभाजन का इतिहास: शेखावत

---Advertisement---

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर स्थित अपने निवास पर आम जनता से मुलाकात की, जहां उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके बाद वे लूणी के लिए रवाना हुए। जोधपुर दौरे के दौरान उन्होंने पत्रकारों से भी बातचीत की।

इस दौरान पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुई हिंसा पर टिप्पणी करते हुए शेखावत ने ममता बनर्जी सरकार को आड़े

हाथों लिया। उन्होंने कहा, “पश्चिम बंगाल में वोटों के तुष्टिकरण के चलते हालात अत्यंत निंदनीय बन गए हैं। रामनवमी के बाद हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं, मंदिरों को नुकसान पहुँचाया जा रहा है और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है, लेकिन ममता सरकार पूरी तरह चुप्पी साधे हुए है।

ममता सरकार ने हिंदुओं को भुगतने के लिए छोड़ दिया है
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए शेखावत ने कहा, “ममता सरकार सिर्फ अपने वोट बैंक को साधने के लिए खामोश है और हिंदुओं को भुगतने के लिए छोड़ दिया गया है। जिस तरह की परिस्थितियाँ आज बंगाल में बन रही हैं, वह विभा

जन के समय की याद दिलाती हैं।उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और राज्य में व्याप्त गुंडागर्दी का अंत होगा।

तुष्टिकरण ने हालात को दुर्भाग्यपूर्ण बना दिया है” – शेखावत
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में वोटों की राजनीति ने हालात को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बना दिया है। रामनवमी के बाद से ही हिंदुओं पर हमले बढ़े हैं, मंदिरों को क्षति पहुँचाई गई है, और सरकार खामोश बैठी है। उन्होंने कहा, “बहुसंख्यक समुदाय को उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन अब एक नई चेतना उभर रही है, जिससे लगता है कि आगामी चुनाव में भाजपा की विजय सुनिश्चित है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment