12 अप्रैल को नेपाल के बीरगंज में हनुमान जयंती के मौके पर निकालीजा रही एक धार्मिक शोभायात्रा पर मुस्लिम समुदाय की भीड़ ने हमला कर दिया, जिसके बाद कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया।
हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में कई हिंदू संगठनों द्वारा निकाली जा रही शोभायात्रा पर, चपकैय्या-3 के श्रीराम हॉल चौक के पास मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया।

स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पथराव में कई लोग, जिनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, घायल हो गए। हमलावरों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। हालात को काबू में लाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिला प्रशासन कार्यालय, पर्सा ने शनिवार शाम 6:30 बजे से रविवार (13 अप्रैल) दोपहर तक कर्फ्यू लगाने की घोषणा की।
शनिवार को एसपी गौतम मिश्रा ने कहा, “स्थानीय प्रशासन ने बीरगंज के मुख्य बाजार क्षेत्र में आज शाम 6:
30 बजे से कल दोपहर 12 बजे तक कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है।” मुख्य जिला अधिकारी गणेश दयाल ने बताया कि क्षेत्र में बने तनाव को देखते हुए शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया।
यह कर्फ्यू भेड़ियाही चौक, बीरगंज महानगरपालिका-15, सिर्सिया ब्रिज, बीरगंज महानगरपालिका-25, गंडक चौक, बीरगंज महानगरपालिका-14, शंकराचार्य गेट और बीरगंज महानगरपालिका-16 सहित कई इलाकों में लागू रहेगा।
इन इलाकों में हर प्रकार की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है और लोगों को घरों में ही रहने के निर्देश दिए गए हैं। आपातकालीन परिस्थितियों में आवाजाही की अनुमति के लिए विभिन्न क्षेत्रों में चेकपोस्ट बनाए गए हैं।










