( उजला दर्पण रामगोपाल सिंह सीनियर रिपोर्टर मध्य प्रदेश )
इटारसी। नए साल के अवसर पर शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। एसडीओपी वीरेंद्र मिश्र एवं गौरव सिंह बुंदेला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बदमाशों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है।
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर नकेल कसने के लिए शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर जगह-जगह चेक प्वाइंट लगाए गए हैं। इस दौरान मोटर व्हीकल एक्ट के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही गुंडे-बदमाशों पर भी पुलिस की कड़ी नजर बनी हुई है।
बीते दिनों पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 22 वाहन चालकों को पकड़कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों को भी गिरफ्तार किया गया है।
इटारसी यातायात पुलिस द्वारा अभियान के तहत 130 प्रकरणों में लगभग ₹55 हजार का जुर्माना वसूला गया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।










