झुंझुनूं विधानसभा में देश को तोड़ने वाली कांग्रेस पार्टी या राष्ट्र को मज़बूती प्रदान करने वाली भाजपा पार्टी, यह तय करना है कार्यकर्ताओं कोे:- डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल|हिंदुस्तान की आन, बान और शान को चकनाचूर करने वाले अराजक तत्वों को पनपने से रोकना होगाः- मदन राठौड़

---Advertisement---

जयपुर, 24 अगस्त 2024। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और भाजपा के प्रभारी डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल ने आज झुंझुनूं में भाजपा कार्यकर्ताओं की साथ संगठनात्मक बैठक ली। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता को एकजुट होने की आवश्यकता है, एकजुटता में ही ताकत है। आज नेता तो चुनाव लड़ता है लेकिन जनता को मजबूत सरकार के साथ विकास की आवश्यकता है। देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत करना चाहती है। इसके लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ मिलकर कार्य करना है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में भाजपा की डबल इंजन सरकार कार्य कर रही है। इसमें भाजपा के मजबूत कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश की जनता की भागीदारी है। विपक्ष विभाजन की नीति पर कार्य कर रहा है और देश-प्रदेश की जनता को गुमराह कर समाज को विभाजित करने का प्रयास कर रहा है लेकिन भाजपा विपक्ष के मंसूबे कामियाब नहीं होने देगी। भाजपा के कार्यकर्ता भूखे, प्यासे, कड़ी मेहनत संघर्ष कर बूथों को जिताने का कार्य करते है। ऐसे कार्यकर्ताओं को सिर्फ़ सम्मान चाहिए, वे चाहते है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व में देश का नाम ऊँचा करें व डबल इंजन की मोदी और भजनलाल सरकार सफल हो। इन कार्यकर्ताओं को प्रदेश व देश में विकास चाहिए। नेता अपनी महत्वाकांक्षाओं पर नियंत्रण रख पार्टी के लिए अपना श्रेष्ठ देने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान करें।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि मेहनत से कमाई राजनीतिक पूंजी को बिखरने नहीं देंगे। सभी कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर जुटेंगे तो चुनाव परिणाम सुखद ही होंगे। उन्होंने बंगाल के तख्तापलट पर बोलते हुए कहा कि आज बंगाल में अराजकता की स्थिति है। हमारे मंदिर तोड़े जा रहे हैं। हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। बांग्लादेश में हमारे भाइयों के साथ कुछ ग़लत होता है तो उसकी तकलीफ़ हमें यहां होती है। उन्होंने कांग्रेस सहित विपक्षियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो लोग हिंदुस्तान की शान व सम्मान को चकनाचूर करना चाहते है हमें ऐसे अराजक तत्वों को पनपने से रोकना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कार्यकर्ता अपने संपूर्ण सामर्थ्य के साथ विधानसभा उप चुनाव में मेहनत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कंधा मज़बूत करें।

भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने भगवान श्रीकृष्ण को लेकर बयान दिया। अब अगर उनसे पूछा जाए कि हिंदू भगवान श्रीराम या श्रीकृष्ण से प्रेरणा नहीं लेगा तो क्या अल्लाह मियां से प्रेरणा लेगा। हम हिंदू हैं और हमारा मुखिया मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी सनातन संस्कृति को मानने वाला है। अब तुम्हारा मुखिया ही हिंदू नहीं है तो आप हिंदुओं के लिए कैसे सोचेंगे।
उन्होंने कहा कि झंुझुनंू ज़िले की धरती वीरता एवं विद्वता की जननी है। यहाँ हर घर से वीर सैनिक निकलते हैं जो देश की सेवा व सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का न्यौछावर करने को सदैव तत्पर रहते हैं। राजस्थान प्रदेश से सेना में भर्ती 80 हज़ार जवानों में से 50 हज़ार सैनिक शेखावटी की धरती से हैं। उन्होंने सन् 1947, 1961, 1965 में पाकिस्तान व चीन के साथ हुए युद्ध की बात करते हुए कहा कि भारत के सैनिक कम सुविधाओं के साथ लड़े। पाकिस्तान से भारत की कब्जा की गई भूमि ख़ाली भी करवाई, लेकिन तत्कालीन कांग्रेस सरकार के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू व इंदिरा गांधी ने ली हुई भूमि वापस देकर सैनिकों के बलिदान को व्यर्थ कर दिया। डॉ अग्रवाल ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की तुलना लाल बहादुर शास्त्री से करते हुए कहा कि मदन राठौड़ भी शास्त्री की तरह संकल्प दृढ़ है।

भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल ने रानी सती मंदिर को भारत में विख्यात व झुंझुनंू की एक पहचान बताया। उन्होंने कहा कि झुंझुनंू ज़िले से भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ का होना यहाँ के लोगों के लिए गर्व की बात है कि पहला जाट उपराष्ट्रपति आपके ज़िले से है। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पुलवामा हमले में हमारे कई वीर जवानों ने बलिदान दिया लेकिन कांग्रेस उस पर भी राजनीति करने से नहीं चुकी। सर्जिकल स्ट्राइक पर भी सवाल खड़े किए। कांग्रेस ने धारा 370 व 35 ए लगाकर कश्मीर को अलग किया लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार ने कश्मीर से उन धाराओं को हटाकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की सोच एक संविधान, एक निशान व एक प्रधान को साकार कर कश्मीर को भी देश के विकास की गति में शामिल किया। अब कश्मीर चुनाव को लेकर नेशनल कांग्रेस ने अपने संकल्प पत्र में ये छपवाया है कि उनकी सरकार बनते ही धारा 370 व 35 ए कश्मीर में फिर से लागू होगी। ऐसे देश विरोधी तत्व देश को तोड़ने का कार्य कर रहे हैं। आमजन विचार करें कि झुंझुनंू विधानसभा में देश को तोड़ने वाली पार्टी जितनी चाहिए या राष्ट्र को मज़बूती प्रदान करने वाली पार्टी जितनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विधानसभा उप चुनाव में भारी बहुमत से भाजपा को विजय दिलाने का संकल्प दिलाया।

बैठक में प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत, खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने भी अपने विचार व्यक्त कर कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार किया। भाजपा ज़िलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी ने स्वागत भाषण दिया, जबकि धन्यवाद ज़िला महामंत्री सरजीत चौधरी ने दिया। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सीआर चौधरी, मुकेश दाधीच, प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत, श्रवण सिह बगड़ी, प्रदेश मंत्री महेंद्र कुमावत, धोद विधायक गोरधन वर्मा बतौर अतिथि उपस्थित रहे। इस मौक़े पर विधायक धर्मपाल गुर्जर, ज़िला प्रमुख हर्षिणी कुलाहारी, पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, सुभाष पुनिया, राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पुनिया, प्रदेश प्रवक्ता के के जानू, भाजपा नेता बबलू चौधरी, ज़िला उपाध्यक्ष राजेंद्र भाम्भू, राकेश शर्मा, सुनील लम्बा, मदन लाल सैनी, राम निरंजन पुरोहित, पूर्व ज़िला महामंत्री राजेश बाबल, अरुणा सिहाग, सावित्री सैनी, सुधा पाँवर, द्रौपदी गर्वा, मंजु सैनी, अनीता यादव, महेश जिनगर, रवि लम्बा, चन्द्र प्रकाश शुक्ला, ललित जोशी, जगदीस गोस्वामी, पार्षद विजय सैनी, जे पी चौधरी, कपिल सोनी,रामनिवास सैनी, गुलझारी शर्मा, मुरारी सैनी, प्रमोद जानू, नरेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment