जयपुर : ईटरनल हॉस्पिटल सांगानेर में स्वास्थ्य परिचर्चा का आयोजन
ईटरनल हॉस्पिटल सांगानेर में स्वास्थ्य परिचर्चा एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जयपुर व ईटरनल हॉस्पिटल सांगानेर एवं स्वंम सिद्धा साहित्यिक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जयपुर के अध्यक्ष अरुण सक्सेना की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इसमें 17 साहित्यकारों ने अपनी कविताओं की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि अजीत सक्सेना ने बताया कि संस्था साहित्यकारों के लिए विभिन्न कार्यक्रम करती रहती है। उन्होंने साहित्यकारों के लिए घोषणा करते हुए बताया कि जो भी साहित्यकार अपनी पुस्तक का विमोचन कराना चाहते हैं,उन्हें अभाकाम संस्था मंच उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि साहित्य संवर्धन के लिए विमोचन कार्यक्रम निशुल्क होगा और संस्था द्वारा साहित्यकार का सम्मान शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर किया जाएगा। इसके अतिरिक्त नवसृजन हेतु 2100 रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में साहित्यकार को दिए जाएंगे । स्वास्थ्य परिचर्चा में डॉक्टर महेंद्र गुप्ता द्वारा कमर दर्द पर सहज व सरल शब्दों में विस्तार से चर्चा की। जयपुर जिला महामंत्री रवि माथुर ने आगुन्तकों का आभार व्यक्त किया।












